Home » Uncategorized » जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति

जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति

Share:

दाड़लाघाट। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप की ओर से जारी अधिसूचना में प्रभारी, पर्यवेक्षक, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अधिसूचना के अनुसार मोहन सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत दाड़ला को जिला परिषद वार्ड का प्रभारी बनाया गया है। पर्यवेक्षक के रूप में नाथू राम चौहान, प्रकाश शर्मा (बॉटी), कृष्ण चंद महाजन, मेहर सिंह वर्मा और गुरदास राम को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर बनीता देवी चौहान, जय शर्मा, नेहरू लाल, किशोरी भारद्वाज, बाबू राम शर्मा और राकेश चौहान को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी गोपाल ठाकुर, बाबू राम, सोहन लाल, दीपक गजपति, संजीव कुमार, भाग सिंह, अनिल कुमार, नीम चंद, गंगा राम, जय सिंह ठाकुर, राहुल शर्मा, कमलेश शर्मा, प्रदीप ठाकुर, कैलाश चंद (काकू), राजेंद्र पंवर, मनोज गौतम, संजीव पंवर, हरीश भारद्वाज, निर्मल और राम चंद को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर मोहन ठाकुर, संजय ठाकुर, कृष्ण देव गौतम, विद्या सागर, सुमन गौतम, सुमन गुप्ता, राम लाल वर्मा, संत राम ठाकुर, शंकर लाल अरोड़ा, नरेश अवस्थी, विजय ठाकुर, शशि शर्मा और उपेंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया है। सदस्यों में हीरा लाल ठाकुर, नर्वदा शर्मा, गुरदेई ठाकुर, श्याम लाल, दया राम, नरेंद्र कौंडल, जगन्नाथ शुक्ला, बलदेव राज चौहान और कुलदीप शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं कृष्णा चौहान को सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश कश्यप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *