Home » Uncategorized » राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का जनरल हाउस 12 सितंबर को सुबह 11:30 बजे महाविद्यालय परिसर में होगाआयोजित

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का जनरल हाउस 12 सितंबर को सुबह 11:30 बजे महाविद्यालय परिसर में होगाआयोजित

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का जनरल हाउस 12 सितंबर को सुबह 11:30 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। बैठक का उद्देश्य महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। बैठक में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार, महाविद्यालय के विकास कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है। प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने बताया कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यक्तिगत एवं समग्र विकास को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *