Home » Uncategorized » सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों की जिला बैठक 13 को नालागढ़ में। अर्की इकाई की सितंबर माह की बैठक स्थगित अब 15 अक्तूबर को कुनिहार में होगी

सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों की जिला बैठक 13 को नालागढ़ में। अर्की इकाई की सितंबर माह की बैठक स्थगित अब 15 अक्तूबर को कुनिहार में होगी

Share:

कुनिहार
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला स्तरीय बैठक 13 सितंबर रविवार को सुबह 11 बजे नालागढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन सिंह करेंगे। इसमें मंच के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की ओर से जारी सूचना में दी गई है। जिला स्तरीय बैठक में सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में लंबित मांगों को लेकर आगामी रणनीति तय करने के साथ ही सरकार के समक्ष कर्मचारियों का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। संगठन ने अर्की इकाई के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से नालागढ़ पहुंचकर बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है। वहीं हर माह की 15 तारीख को होने वाली अर्की इकाई की बैठक इस माह स्थगित कर दी गई है। 15 सितंबर को पेंशन भवन कुनिहार में प्रस्तावित बैठक अब नहीं होगी। इसके स्थान पर अर्की इकाई की अगली बैठक 15 अक्तूबर को पेंशन भवन कुनिहार में आयोजित की जाएगी।
मंच पदाधिकारियों का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए संगठन को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। जिला बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद आगामी आंदोलन अथवा कार्रवाई को लेकर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में अधिक से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *