अर्की
पीएम श्री एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा जगह-जगह बिखरे कूड़ा-कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर डाला।
अभियान का आयोजन अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता योगिता ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विद्यालय में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना रहा।






