दाड़लाघाट
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी स्कूलों में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य मुनीश कमल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, ईको क्लब, स्काउट्स एंड गाइड्स सहित करीब 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर नोणी गांव तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। रैली में विद्यालय के करीब 20 अध्यापकों ने भी सहभागिता की।






