अर्की
डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल कैंपस में मदर लैप और के-जी के विद्यार्थियों के लिए ग्रैंडपेरेंट्स डे का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नन्हे-मुन्नों के साथ समय बिताते हुए कई यादगार पल साझा किए।
स्कूल प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेहपूर्ण रिश्ते को और मजबूत करना था। कार्यक्रम में ग्रैंडपेरेंट्स ने बच्चों के साथ स्टोरी टेलिंग, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट और सिंगिंग सहित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
अपने दादा-दादी को स्कूल में अपने साथ देखकर बच्चे भी बेहद उत्साहित नजर आए। ग्रैंडपेरेंट्स की कहानियों, अनुभवों और प्रस्तुतियों ने बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें परिवार की पुरानी यादों और जीवन के अनुभवों से जुड़ने का अवसर भी दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके ग्रैंडपेरेंट्स के बीच स्नेह, अपनापन और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रैंडपेरेंट्स को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दादा-दादी बच्चों के जीवन में विशेष स्थान रखते हैं। उनका स्नेह, अनुभव और संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रिंसिपल गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को परिवार के बुजुर्गों के करीब लाने के साथ-साथ विभिन्न पीढ़ियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और आपसी रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विंग कमांडर नरेंद्र राणा (रिटायर्ड) जीएम, शशि गौतम डीजीएम, पारुल राजपूत एलीमेंट्री कोऑर्डिनेटर, आरती ठाकुर व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे






