Home » Uncategorized » पट्टा बरावरी पंचायत में दो दिवसीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में 28 टीमों ने लिया भाग

पट्टा बरावरी पंचायत में दो दिवसीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में 28 टीमों ने लिया भाग

Share:

विकास खंड सोलन की पट्टा बरावरी पंचायत में आयोजित दो दिवसीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग 76 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में खंड विकास सोलन प्रोमिला कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पंचायत प्रधान कुमार तथा उपप्रधान राजीव ने भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।
समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *