Latest News
अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित
Home » Uncategorized » जिला स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता में कुनिहार बना फुटबॉल चैंपियन

जिला स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता में कुनिहार बना फुटबॉल चैंपियन

Share:

कुनिहार। जिला सोलन स्कूली क्रीड़ा संघ के सौजन्य से सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक शिक्षा (उच्चतर) डॉ. जगदीश नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय परिवार और जिला क्रीड़ा संघ की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ हुआ। इसके बाद खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 57 स्कूलों के 603 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, जूडो, कुराश, ठोडा, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और कराटे सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फुटबॉल में कुनिहार बना चैंपियन

फुटबॉल मुकाबले में कुनिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कंडाघाट की टीम उपविजेता रही। कुनिहार की जीत पर विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों का उत्साह देखते ही बना।

यह रहा विभिन्न खेलों का परिणाम

1. हॉकी
विजेता— जीएनपीएस जगात खाना
उपविजेता— सोलन-बी

2. बास्केटबॉल
विजेता— सेंट मैरी स्कूल कसौली
उपविजेता— डुमेहर (अर्की)

3. हैंडबॉल
विजेता— जीएसएस नवगांव
उपविजेता— एफसी सुबाथू

4. फुटबॉल
विजेता— कुनिहार
उपविजेता— कंडाघाट

5. टेबल टेनिस
विजेता— डीपीएस सोलन
उपविजेता— श्री अरविंदो बद्दी

6. बॉक्सिंग
विजेता— जीएसएस अर्की
उपविजेता— जीएसएस बधालंग

7. जूडो
विजेता— जीएमएसएसएस धर्मपुर
उपविजेता— जीएसएस बरूना

8. कुराश
विजेता— जीएमएसएसएस धर्मपुर
उपविजेता— जीबीएसएस सोलन

9. ठोडा
विजेता— —सौर
उपविजेता— —नालागढ़

10. ताइक्वांडो
विजेता— आरपीएस लोधी माजरा
उपविजेता— जीएसएस दभोटा

11. भारोत्तोलन
विजेता— एसपीएस पंजेहरा
उपविजेता— जीएसएस भटियां

12. कराटे
विजेता— जीएसएसएस चंडी-ए
उपविजेता— डीपीएस सोलन

13. मार्चपास्ट
विजेता— —दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन
उपविजेता— —बॉयज़ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान

मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ उठाकर मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।

समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एडीपीओ सोलन हेमराज और जिला प्रभारी महेंद्र राठौर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा संघ सचिव राज कुमार गौतम,विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रानौट, एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार, रमेश शर्मा, मोहिंदर राठौर, सुरेश कुमार, वरुण भार्गव, सुधीर गर्ग, राजकुमार पाल व विजय पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *