Latest News
एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक
Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया

Share:

कुनिहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 1 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पखवाड़े का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य दूनी चंद जी की अध्यक्षता में किया गया।

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा श्रुत वक्ता प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी रचनात्मकता एवं जागरूकता का परिचय दिया।

विद्यालय परिसर में स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा विद्यार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यालय के आसपास के क्षेत्र एवं गांव के लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने मिलकर विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर गतिविधि प्रभारी ज्ञान दास शर्मा, प्रशिक्षित स्नातक कला अध्यापक (TGT Arts) ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *