अर्की, शहनाज़।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग, जिला सोलन की ओर से अर्की क्षेत्र के करदाताओं एवं व्यापारियों के लिए जीएसटी जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम कार्यालय अर्की के सभागार में होगा।
कार्यक्रम में जीएसटी रिटर्न एवं नियमों में हुए बदलावों की जानकारी देने के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं और शंकाओं का समाधान किया जाएगा। विभागीय अधिकारी करदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे तथा व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी (करदाता सेवाएं), साउथ जोन सोलन सहित विभागीय अधिकारी एवं टीम विशेष रूप से उपस्थित रहेगी।






