अर्की:-
गरीब घरों की बेटियों के साथ बेटों की शादी में भी पूर्ण दान कर सरकार के बेटे बेटियां एक समान नारे को सार्थक करती अर्की क्षेत्र की समाजसेविका किन्नर महंत पूनम ने ग्राम पंचायत भूमती के गांव सोइली में एक गरीब परिवार के लड़के की शादी में पूरा खर्च उठाया। इस मौके पर पूनम महंत का परिजनों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया इस बारे दूल्हे के पिता सोहनलाल ने बताया कि
वह गरीब परिवार से है तथा पूनम महंत ने यह देखकर उनके बेटे की शादी का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया। उन्होंने कहाकि समाजसेविका पूनम महंत ने इसी प्रकार से अर्की क्षेत्र की पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों की हर सम्भव सहायता करती रहती है। इस बारे में पूनम महंत का कहना है कि यह लोगो का प्यार है । व जो लोग दे रहे है।वही मैं वापस कर रही हूं। यह पारिवारिक आदान प्रदान है।






