Latest News
CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद
Home » Uncategorized » कुनिहार के एचपी शिवा अमरूद की बिगबास्केट को बिक्री, मिला ₹75 प्रति किलो का भाव

कुनिहार के एचपी शिवा अमरूद की बिगबास्केट को बिक्री, मिला ₹75 प्रति किलो का भाव

Share:

कुनिहार
एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत चुनाड़ एवं जालंग में स्थापित फ्रंटलाइन डेमोंस्ट्रेशन (FLD) के अमरूद बागानों से चौथे वर्ष में शानदार उत्पादन प्राप्त हुआ है। चुनाड़ में श्री डी.के. वर्मा के खेत में 1080 तथा जालंग में श्री हरीश कुमार के खेत में 880 पौधे लगाए गए थे। इससे पूर्व श्री डी.के. वर्मा के खेत से 107 किलोग्राम अमरूद की खेप रिलायंस को दी जा चुकी हैं। आज 272 किलोग्राम अमरूद ₹75 प्रति किलोग्राम की दर से बिगबास्केट, धर्मपुर को विक्रय किया गया। आगामी समय में भी बागानों से निरंतर उत्पादन एवं तुड़ाई जारी रहने की संभावना है।
हरीश कुमार ने बताया कि मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. पूनम कैरो द्वारा समय-समय पर दिए गए तकनीकी मार्गदर्शन—प्रूनिंग, दवा एवं उर्वरक प्रबंधन, बैगिंग तथा फ्रूट फ्लाई से बचाव आदि—का पालन करने से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि डॉ. पूनम कैरो के मार्गदर्शन में उद्यान विभाग की एक समर्पित टीम ने श्री जयवर्धन जट्टा के नेतृत्व एवं सहयोग से उत्पाद को बाजार से जोड़ने की पहल की। इसी पहल के परिणामस्वरूप अमरूद को बिगबास्केट जैसी बड़ी कंपनी तक पहुंचाया जा सका।
हरीश कुमार ने एसएमएस कुनिहार डॉ. रितेश शर्मा एवं उद्यान विभाग की पूरी टीम का भी धन्यवाद किया और कहा कि विभाग के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन से किसानों को इस स्तर तक पहुंचने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि यह अभी शुरुआत है और आने वाले समय में बागानों से और उत्पादन प्राप्त होने के साथ इसकी और तुड़ाई एवं बिक्री जारी रहेगी।
₹75 प्रति किलो का प्राप्त भाव एचपी शिवा के अंतर्गत पहले से स्थापित तथा आने वाले समय में अमरूद के नए पौधों से विकसित होने वाले क्लस्टरों के किसानों के लिए उत्साहजनक खबर है। यह उपलब्धि कुनिहार क्षेत्र में अमरूद उत्पादन एवं इसके संगठित विपणन की संभावनाओं को भी मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *