Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » दाड़ला मोड़ में भगवान गणेश रंगनाथ महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन

दाड़ला मोड़ में भगवान गणेश रंगनाथ महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन

Share:

दाड़लाघाट। सब उपमंडल दाड़लाघाट के दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित भगवान गणेश रंगनाथ महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर गणपति जी की प्रतिमा का धार्मिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के बीच गोविंद सागर झील में विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी एवं स्थानीय लोगों की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में पूर्णाहुति डाली और भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दाड़ला मोड़ से शुरू होकर वाहनों के काफिले के साथ बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंची। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और भजनों पर नृत्य किया। लुहणू मैदान से श्रद्धालु गणपति जी की प्रतिमा को मोटर बोट के माध्यम से गोविंद सागर झील के बीचों-बीच ले गए, जहां मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे एक रात पहले दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी एवं स्थानीय लोगों की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के भजनों पर जमकर नृत्य किया और माहौल भक्तिमय बना रहा। गणपति उत्सव कमेटी के सदस्यों राकेश शर्मा और नरेंद्र कौंडल ने बताया कि दाड़ला मोड़ में पिछले करीब 13 वर्षों से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 14 से 24 सितंबर तक आयोजित महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। आयोजन से करीब 400 सदस्य जुड़े हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर अमर शर्मा, हीरा सिंह ठाकुर, राकेश शर्मा, सुरेश शुक्ला, रमेश शुक्ला, मोहिंदर कंवर, पंकज महाजन, नरेंद्र कौंडल, विजय शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रदीप सोनी, गगन, प्रदीप अग्रवाल, हरीश शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *