Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » वेटरन नारायण सिंह पंवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

वेटरन नारायण सिंह पंवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

Share:

कुनिहार
वेटरन नारायण सिंह पंवार का काफी दिनों से शारीरिक बीमारी से ग्रस्त रहने के बाद शनिवार को आईडन अस्पताल, चंडीगढ़ में करीब 7 बजे निधन हो गया। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके पार्थिव शरीर को शनिवार देर सायं उनके निवास स्थान बनियादेवी (कुनिहार) लाया गया, जहां परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें विधि-विधानपूर्वक अंतिम विदाई दी। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देख हर आंख नम हो गई।
सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर –
अंतिम यात्रा के दौरान 14 GTC सुबाथू से 1 जूनियर कमीशंड ऑफिसर एवं 2 अन्य रैंक के जवान शामिल हुए और वेटरन को सैनिक सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी और तिरंगा परिवार को सौंपा।
इस अवसर पर जिला सोलन हिमाचल प्रदेश एक्स-सर्विसमैन लीग के वाइस चेयरमैन कैप्टन राकेश कुमार तथा कुनिहार लीग के सचिव सूबेदार लेख राम, सूबेदार गोबिंद, हवलदार सोहन लाल, हवलदार राकेश, WO राकेश जोशी एवं WO अरोड़ा जी ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *