अर्की:-
पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की के विद्यार्थियों ने जीएसएसएस दाड़लाघाट में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इनोवेटिव प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा “स्मार्ट हिमालयन विलेज” विषय पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्षा जल संचयन, स्वचालित सिंचाई, जल पुनः उपयोग एवं अग्नि सुरक्षा प्रणाली जैसी नवीन अवधारणाओं को प्रदर्शित किया गया।
![]()
इस मॉडल को ज्योतिर्मय ठाकुर एवं ध्रुव चंदेल ने प्रस्तुत किया। वहीं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागी हेमंत सहगल एवं लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौर ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए मेंटोर दीपक शर्मा एवं पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वैज्ञानिक गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं।






