कुनिहार। विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव कार्य के चलते सोमवार को कुनिहार के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। HPSEBL के कुनिहार विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ई. डीएन अत्री ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रखी जाएगी।![]()
उन्होंने बताया कि इस दौरान एलटी लाइनों का नियमित रखरखाव, नए बस स्टैंड के समीप पेड़ों की कटाई और शिमला रोड पर तालाब के पास आरडीएसएस के तहत नए ट्रांसफार्मर का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 250 केवीए तालाब ट्रांसफार्मर तथा 250 केवीए पुलिस चौकी ट्रांसफार्मर नंबर-1 और 2 का रखरखाव भी किया जाएगा।
इससे तालाब और पुलिस चौकी ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों के अलावा आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
सहायक अभियंता ने बताया कि यदि निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हो पाया तो इसे अगले दिन पूरा किया जाएगा।






