Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में द एसवीएन स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मॉडल प्रस्तुति विज्ञान गतिविधि और गणित ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में द एसवीएन स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मॉडल प्रस्तुति विज्ञान गतिविधि और गणित ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

Share:

कुनिहार
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के अर्की उपमंडल स्तरीय आयोजन में द एसवीएन स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच प्रतिभा और गणितीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान हासिल किए।
कक्षा आठवीं की छात्रा अर्चिता शर्मा ने मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने मॉडल के माध्यम से विषय की प्रभावी प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।
जमा दो कक्षा की छात्रा याशिका ने विज्ञान गतिविधि प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गतिविधि के दौरान अपनी वैज्ञानिक समझ और विषय पर पकड़ का प्रभावी प्रदर्शन किया।
गणित ओलंपियाड में द एसवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय के खाते में दोहरी उपलब्धि दर्ज कराई। कक्षा आठवीं के वैभव सिंह राजपूत तथा जमा दो कक्षा के अतुल शर्मा ने गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष टी सी गर्ग व निदेशक लूपिन गर्ग ने सभी विजेता विद्यार्थियों उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं। बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *