अर्की
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर पिपलूघाट में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में हरिशील फाउंडेशन के निदेशक राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। अपने संबोधन में राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि “शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने कहाकि आज के समय में रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को समाज सेवा के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।![]()
इस रक्तदान शिविर का आयोजन सूरजपुर पंचायत के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश व बार एशोसिएशन की ओर से किया गया। शिविर सुबह 11:00 बजे शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक चला व 61 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ जिसमें स्थानीय युवाओं, महिलाओं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधान ओम प्रकाश ने मुख्य अतिथि राजेंद्र ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की टीम और रक्तदान करने पहुंचे सभी रक्तदाताओं का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बार एशोसिएशन अर्की के सदस्य ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रकला सहित ग्रामीण उपस्थित रहे






