दाड़लाघाट। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 2 अक्टूबर को 132/11 केवी एचटी फीडर नवगांव की लाइन में रिकंडक्टरिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते विद्युत अनुभाग नवगांव और कंधर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि 2 अक्टूबर को
सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक नवगांव, बुधार, पारनू घाट पारनू, असलू, कंधर, बागा, बेरल, सकोर, भलग, गोधन, मांगल, पडियार, कोठी, ठेरा, सम्लोह, गजरेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से विद्युत विभाग के कार्य में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि और समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।






