Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » अम्बुजा फाउंडेशन द्वारा 35 से अधिक गांवों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप जांच शिविर आयोजित

अम्बुजा फाउंडेशन द्वारा 35 से अधिक गांवों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप जांच शिविर आयोजित

Share:

दाड़लाघाट। गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत ग्राम कश्यालू, सोहरा सहित 35 से अधिक गांवों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से लोगों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की नियमित जांच करवाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। शिविरों में 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 250 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और जीवनशैली में आवश्यक सुधार करने के प्रति जागरूक किया। कम्युनिटी क्लीनिक सेंटर कश्यालू में डॉ. अमित मिश्रा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने लोगों की उच्च रक्तचाप की जांच करने के साथ मधुमेह से पीड़ित लोगों को चिकित्सीय सलाह और परामर्श दिया। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत 40 से अधिक गांवों में गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनजागरूकता कार्यक्रमों, स्वास्थ्य जांच शिविरों और गृह भेंट के माध्यम से लोगों को उच्च रक्तचाप व मधुमेह के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक सुधार लाकर गैर-संचारी रोगों को नियंत्रित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। अंबुजा फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *