Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थी और युवा तलाश सकेंगे ज्ञान की नई राह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद आमजन भी उठा सकेंगे सुविधा का लाभ

डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थी और युवा तलाश सकेंगे ज्ञान की नई राह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद आमजन भी उठा सकेंगे सुविधा का लाभ

Share:

कुनिहार
सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में शुरू की गई डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र के युवाओं और आमजन के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है। इंटरनेट से जुड़े कंप्यूटर सिस्टम से लैस इस लाइब्रेरी में विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री हासिल करने के साथ विभिन्न शैक्षणिक वेबसाइटों और डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रानौट ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल और इंटरनेट का युग है। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें ऑनलाइन संसाधनों से जोड़ना जरूरी है। डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी खोजने उसे एकत्र करने और सेव करने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ केवल विद्यालय के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार की तैयारी कर रहे युवा तथा आमजन भी यहां उपलब्ध कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। फिलहाल लाइब्रेरी का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है।
कंप्यूटर शिक्षिका दीक्षा ने बताया कि लाइब्रेरी में इंटरनेट से जुड़े कई कंप्यूटर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी किसी विषय से संबंधित जानकारी ऑनलाइन खोजने के साथ उसे सेव भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पुस्तकों में किसी विषय की सीमित जानकारी उपलब्ध होती है। जबकि इंटरनेट के माध्यम से विद्यार्थी संबंधित विषय पर विस्तृत सामग्री और विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच बना सकते हैं।
उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थी स्कूल की पढ़ाई के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं। सामान्य ज्ञान विषयवार अध्ययन सामग्री और अन्य ऑनलाइन संसाधनों का लाभ युवाओं को मिल सकता है।
प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रानौट ने बताया कि वर्तमान में लाइब्रेरी की कमी के कारण डिजिटल लाइब्रेरी को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलाया जा रहा है। जीओ आईटी लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने के बाद इसका समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सीबी एसई से संबद्ध विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नई शैक्षणिक जानकारियों तथा बदलते तकनीकी संसाधनों से अपडेट रहना आवश्यक है। डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। प्रधानाचार्य ने डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार और अर्की के विधायक संजय अवस्थी का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और शिक्षा रोजगार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिजिटल संसाधनों का सदुपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *