Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » अर्की में 50 हजार की शटरिंग प्लेटें चोरी, आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबोचा, निशानदेही पर 46 प्लेटें बरामद

अर्की में 50 हजार की शटरिंग प्लेटें चोरी, आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबोचा, निशानदेही पर 46 प्लेटें बरामद

Share:

अर्की। अर्की-शालाघाट सड़क पर निर्माणाधीन ब्रेस्ट वॉल से करीब 50 हजार रुपये कीमत की 46 शटरिंग प्लेटें चोरी करने के मामले में अर्की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई शटरिंग प्लेटें भी बरामद कर ली हैं।
पुलिस के अनुसार शिमला निवासी ठेकेदार आशीष कौशल ने 28 सितंबर को थाना अर्की में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 सितंबर को निर्माण स्थल पर लगी 46 शटरिंग प्लेटें अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान अमर देव (45) निवासी छामला, अर्की के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को 28 सितंबर को अर्की से गिरफ्तार किया। 29 सितंबर को न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई शटरिंग प्लेटें बरामद कर ली गई हैं। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *