Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » बतीवां में बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

बतीवां में बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

Share:

अर्की। उपमंडल अर्की के रोहांज-जलाना पंचायत के बतीवां गांव में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार दोपहर करीब 3:40 बजे बतीवां खाल के पास तेंदुए ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि बाइक सवार को कोई चोट नहीं आई।
बतीवां निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह अर्की से मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब 200 मीटर पहले अचानक तेंदुआ सड़क पर आ गया और उसने उनकी मोटरसाइकिल पर हमला कर दिया। तेंदुआ बाइक के पीछे करीब 100 मीटर तक दौड़ा, लेकिन उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से सुबह से शाम तक लोगों के साथ स्कूली बच्चों की भी आवाजाही रहती है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।
वन परिक्षेत्राधिकारी अर्की अशोक कुमार ने बताया कि विभाग को घटना की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। उन्होंने लोगों से सुबह-शाम सतर्क रहने और बच्चों को अकेले सुनसान रास्तों से न भेजने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *