Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » ब्लॉक कांग्रेस अर्की की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर हुआ मंथन

ब्लॉक कांग्रेस अर्की की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर हुआ मंथन

Share:

अर्की

ब्लॉक कांग्रेस अर्की की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष वर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

विधायक संजय अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में संगठन महासचिव कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर जी, एपीएमसी सोलन के निदेशक प्यारे लाल , अनुज गुप्ता , सीमा शर्मा , सोशल मीडिया प्रभारी धीरज ठाकुर , विनय शर्मा , सुरेन्द्र वर्मा , जय शर्मा , जगदीश ठाकुर सहित ब्लॉक कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *