Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » जिला परिषद डुमैहर वार्ड की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

जिला परिषद डुमैहर वार्ड की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Share:

अर्की

जिला परिषद डुमैहर वार्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष वर्माणी जी, जिला परिषद कोऑर्डिनेटर केशव कांट , जिला परिषद डुमैहर वार्ड के अध्यक्ष प्यारे लाल तथा ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन को अभी से पूरी तरह तैयार करने पर जोर दिया गया। नवगठित कमेटी को निर्देश दिए गए कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ पर कमेटियों का गठन किया जाए और एक सप्ताह के भीतर बूथ कमेटियों की सूची तैयार कर संगठन को उपलब्ध करवाई जाए।

वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी चुनाव में कार्यकर्ताओं को बेहतर ढंग से एकजुट कर सकता है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय तथा बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *