Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » बी.एल. स्कूल कुनिहार में मनाया गया वन्यजीव दिवस चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, पेंटिंग के माध्यम से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

बी.एल. स्कूल कुनिहार में मनाया गया वन्यजीव दिवस चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, पेंटिंग के माध्यम से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

Share:

कुनिहार
बी. एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में वन्यजीवों के संरक्षण एवं उनके महत्व के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्यजीव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा जैव विविधता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वन विभाग, डिवीजन कुनिहार से डिप्टी रेंजर संजीव कुमार, फॉरेस्ट गार्ड रीता दास सहित विभिन्न बीटों से वन मित्र उपस्थित रहे। वन विभाग वन मित्र अर्जुन ने विद्यार्थियों को वन्यजीव दिवस मनाए जाने के उद्देश्य तथा वन्यजीवों के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के लायन इको क्लब के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा चित्रों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण एवं प्रकृति प्रेम का संदेश दिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्णिमा चौधरी ने प्रथम स्थान, माही तंवर ने द्वितीय स्थान तथा मानसी चोपड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा डिप्टी रेंजर संजीव कुमार एवं फॉरेस्ट गार्ड रीता दास को स्मृति चिन्ह एवं मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से वन विभाग के अधिकारियों एवं वन मित्रों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में लायन इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी, पुरुषोत्तम लाल, शिवानी शर्मा, अमर देव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को फल एवं जूस वितरित किया गया।
विद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण एवं वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *