Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के छात्र एवं छात्राओं का चायल विद्यालय में आयोजित। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के छात्र एवं छात्राओं का चायल विद्यालय में आयोजित। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Share:

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के 19 वर्ष से कम छात्र एवं छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया विद्यालय के संगीत प्रवक्ता श्री नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता मे, शास्त्रीय गायन में प्रथम, श्लोकोच्चारण में द्वितीय, संस्कृत गीतिका में द्वितीय, समूह गान में द्वितीय, सुगम संगीत में द्वितीय, लोक नृत्य में द्वितीय, तथा भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान अर्जित किया तथा छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में श्लोकोच्चारण में प्रथम, संस्कृत गीतिका में प्रथम, शास्त्रीय गायन में द्वितीय, तथा सुगम संगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना तथा विद्यालय का नाम रौशन किया । विद्यालय में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामस्वरूप बंगा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और भविष्य में इसी तरह से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *