Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » शिमला की सुनयना जैन ने जीता ‘मिसेज इंडियन ऑरा 2026’ का खिताब ‘मिसेज क्लासी कॉउचर 2026’ का ताज भी किया अपने नाम, बहुमुखी प्रतिभा से निर्णायक मंडल को किया प्रभावित

शिमला की सुनयना जैन ने जीता ‘मिसेज इंडियन ऑरा 2026’ का खिताब ‘मिसेज क्लासी कॉउचर 2026’ का ताज भी किया अपने नाम, बहुमुखी प्रतिभा से निर्णायक मंडल को किया प्रभावित

Share:

अर्की :- शिमला की सुनयना जैन ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए ‘मिसेज इंडियन ऑरा 2026’ का खिताब अपने नाम कर हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। चार अक्तूबर को गाजियाबाद में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्होंने ‘मिसेज क्लासी कॉउचर 2026’ का खिताब भी जीता।
एरम खान इवेंट्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुनयना जैन ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट संवाद और मंच पर सहज प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। कैमरे के सामने उनकी प्रभावशाली उपस्थिति और जनसंपर्क के क्षेत्र में अनुभव ने भी उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाई।
सुनयना जैन गृहिणी होने के साथ-साथ ज्योतिषी, इंटीरियर एवं वास्तु सलाहकार, अभिनेत्री तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘हिमाचल समाचार’ में न्यूज एंकर के रूप में भी कार्य कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित किया है कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।
अपनी सफलता पर सुनयना जैन ने कहा कि यह ताज उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि शिमला और हिमाचल की उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जो परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने करियर और सपनों को भी पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *