Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » जमरोटी गांव में विधायक संजय अवस्थी की स्वीकृति से स्थापित हुईं नौ सोलर लाइटें

जमरोटी गांव में विधायक संजय अवस्थी की स्वीकृति से स्थापित हुईं नौ सोलर लाइटें

Share:

अर्की
जमरोटी गांव में स्थापित हुईं नौ सोलर लाइटें, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी को दी जन्मदिन की बधाई
अर्की। जमरोटी पंचायत के जमरोटी गांव में विधायक संजय अवस्थी की स्वीकृति से नौ सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं। विधायक के जन्मदिन के अवसर पर गांव में सोलर लाइटें लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने इन सोलर लाइटों को गांव के लिए उपयोगी सौगात बताते हुए विधायक संजय अवस्थी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना भी की।
ग्रामीणों ने कहा कि सोलर लाइटें लगने से रात के समय गांव की गलियां रोशन होंगी और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह इन लाइटों से गांव का अंधकार दूर होकर रोशनी हुई है, उसी तरह विधायक संजय अवस्थी के जीवन में भी हमेशा सफलता और खुशियों का उजाला बना रहे। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *