Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » बाल रंगमंच महोत्सव में लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता स्पेशल जूरी अवॉर्ड।

बाल रंगमंच महोत्सव में लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता स्पेशल जूरी अवॉर्ड।

Share:

अर्की। लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंज्याट के विद्यार्थियों ने शिमला में आयोजित चौथे बाल रंगमंच महोत्सव-2026 में स्पेशल जूरी अवॉर्ड हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गेयटी थिएटर के गॉथिक हॉल में आयोजित इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, अभिनय कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
महोत्सव में लक्ष्य से कॉन्वेंट स्कूल के दस विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें नौवीं कक्षा से हर्ष, आराध्या और विहान, आठवीं कक्षा से कल्पिता, अन्विता, आरवी, यथार्थ अंगिरस और यथार्थ शर्मा तथा सातवीं कक्षा से भव्या और नमन शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यार्थियों ने निधि चौहान और शिवानी ठाकुर के रचनात्मक निर्देशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता और रंगमंचीय प्रस्तुति को देखते हुए उन्हें स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, कलात्मक अभिरुचि और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।
विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों तथा उनके रचनात्मक निर्देशकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *