Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट में सर्वम लाइफस्टाइल की नई दुकान का शुभारंभ,एक ही छत के नीचे होगा हर सामान उपलब्ध

दाड़लाघाट में सर्वम लाइफस्टाइल की नई दुकान का शुभारंभ,एक ही छत के नीचे होगा हर सामान उपलब्ध

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट बाजार में वीरवार को सर्वम लाइफस्टाइल की नई दुकान का शुभारंभ किया गया। दुकान का उद्घाटन ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दुकान के संचालक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नई दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर बीकानेर होटल के समीप स्थित अंबुज होटल दाड़लाघाट की ऊपरी मंजिल पर खोली गई है। उनकी एक दुकान पहले से ही दाड़लाघाट पुराना बस स्टैंड पर भी संचालित है। उन्होंने बताया कि सर्वम लाइफस्टाइल को सब कुछ, सबके लिए की थीम पर शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक्स, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गिफ्ट आइटम और खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही दुकान में 99 स्टोर की सुविधा भी दी गई है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने दुकान के संचालक नरेंद्र शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों और फैशन से जुड़ा सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर ही उचित दामों पर अच्छी गुणवत्ता का सामान उपलब्ध होगा। वहीं, संचालक नरेंद्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे एक बार दुकान पर जरूर आएं और कम कीमतों पर खरीदारी का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की विशेष मांग के अनुसार सामान उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर राकेश गौतम, ओमप्रकाश शर्मा, कमल ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, पंकज गुप्ता, ऋषव, राहुल चौधरी, प्रेम, पवन शर्मा और पूर्व प्रधान नवगांव कृष्ण देव गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *