Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » राजकीय महाविद्यालय अर्की की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों छात्र एवं छात्रा तथा इको क्लब द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय स्वच्छता अभियान शिविर का आयोजन।

राजकीय महाविद्यालय अर्की की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों छात्र एवं छात्रा तथा इको क्लब द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय स्वच्छता अभियान शिविर का आयोजन।

Share:

अर्की

राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों छात्र एवं छात्रा तथा इको क्लब द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय स्वच्छता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता अभियान शिखर में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयंसेवियों तथा इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने तरल एवं ठोस कचरे को एकत्रित करके उसका व्यवस्थित रूप से निपटान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा तथा प्रोफेसर ज्योति एवं इको क्लब के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ठोस एवं तरल कचरे के व्यवस्थित निपटान करने की विधि बताई तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इस तरह की आदत को जीवन में उतारने की सलाह दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने दोनों क्लबों के प्रभारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम को छेड़ कर उन्होंने विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागृति उत्पन्न करके उन्हें अपने समाज में भी इस तरह के संस्कार विकसित करने के लिए तैयार कर दिया है। यह गुण विद्यार्थियों में जीवन पर्यंत बना रहेगा तथा वे अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्राचार्य ने आगे कहा कि विद्यार्थी किसी भी संस्थान की शान होते हैं विविध प्रतिभा वाले विद्यार्थी सदैव आगे रहते हैं तथा अपने सहपाठियों तथा समाज को सदैव प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *