Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट के स्यार में यूथ फार्मर क्लब एवं रामलीला क्लब की ओर से दुर्गा पूजा का हो रहा आयोजन

दाड़लाघाट के स्यार में यूथ फार्मर क्लब एवं रामलीला क्लब की ओर से दुर्गा पूजा का हो रहा आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। पंचायत दाड़लाघाट के स्यार में यूथ फार्मर क्लब एवं रामलीला क्लब की ओर से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। क्लब पिछले 22 वर्षों से स्यार में इस धार्मिक आयोजन को निरंतर करवाता आ रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। क्लब के प्रधान अतुल चंदेल और उपप्रधान विकास कौशल ने बताया कि दुर्गा पूजा के आयोजन में क्लब के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही पंचायतवासियों का सहयोग भी सराहनीय है। उन्होंने धार्मिक आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पूजा के दौरान श्रीदेवी भागवत के मूल पाठ के साथ प्रतिदिन दो काल की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके अलावा हवन, आरती, भोग और भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रधान अतुल चंदेल ने बताया कि दशहरे के दूसरे दिन एकादशी को माता की भव्य मूर्तियों का विसर्जन गोविंद सागर झील में धूमधाम से किया जाएगा। वहीं, हवन को शुभ मुहूर्त में निकालकर हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रत्न सिंह पाल, दाड़लाघाट पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, बरायली पंचायत प्रधान कृष्ण चंद भट्टी, दाड़लाघाट पंचायत उपप्रधान हेमराज गौतम, क्लब प्रधान अतुल चंदेल, उपप्रधान विकास कौशल, कोषाध्यक्ष नीरज चंदेल, स्यार कल्याण समिति प्रधान रूप चंद चंदेल, महासचिव राम रत्न चंदेल, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, जय चंद चंदेल, लेखराम ठाकुर, वेद शुक्ला, राकेश गौतम, अरुण शुक्ला, कमलकांत चंदेल, कुलदीप चंदेल, नीरज कपिला, जय देव, अश्विनी चंदेल, प्रदीप गौतम, कुणाल, सत्यदेव शुक्ला, दीनानाथ गौतम, नरेश शर्मा, कमल ठाकुर, पवन, नीरज, कार्तिक, शुभम, हैप्पी शर्मा, अमित शुक्ला, उमेश गौतम, विनोद शर्मा और अंकित सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *