Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, 20 रुपये की लॉटरी में अंबाला के युवक ने जीती इलेक्ट्रिक स्कूटी श्रीरामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के दशहरा उत्सव में देर रात तक उमड़ी रही दर्शकों की भीड़, 51 आकर्षक इनाम निकाले गए

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, 20 रुपये की लॉटरी में अंबाला के युवक ने जीती इलेक्ट्रिक स्कूटी श्रीरामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के दशहरा उत्सव में देर रात तक उमड़ी रही दर्शकों की भीड़, 51 आकर्षक इनाम निकाले गए

Share:

कुनिहार

श्रीरामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार की ओर से आयोजित वार्षिक दशहरा उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, स्थानीय कलाकारों और प्रदेश के गायकों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दशहरा मैदान में देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

कार्यक्रम में अर्की नगर पंचायत की उपाध्यक्ष वीणा ठाकुर, पार्षद रंजना कालिया और पार्षद देवेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने एकल गायन, समूह नृत्य, लोकनृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, विरासत कला मंच के नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदेश के गायकों और हास्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

20 रुपये की लॉटरी में जीती इलेक्ट्रिक स्कूटी

समिति की ओर से आयोजित ‘दान का दान, इनाम का इनाम’ योजना के तहत 20 रुपये की लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया। इसमें कुल 51 इनाम निकाले गए। लॉटरी में अंबाला के एक युवक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान विजेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है।

समिति अध्यक्ष रितेश जोशी और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जगदीश अत्री, समिति अध्यक्ष रितेश जोशी, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, देवेंद्र तंवर, अमन अत्री, प्रदीप पुरी, अरविंद जोशी, मुकेश शर्मा, संजय जोशी, संदीप जोशी, सूर्यांश गौरव सहित समिति के सदस्य और सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *