Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » कसौली में सेना का फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर गढ़खल पुलिस की कार्रवाई, सैन्य वर्दी और लिकर कार्ड बरामद; आरोपी की मंशा की जांच जारी

कसौली में सेना का फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर गढ़खल पुलिस की कार्रवाई, सैन्य वर्दी और लिकर कार्ड बरामद; आरोपी की मंशा की जांच जारी

Share:

कसौली,। पवन सिंघ।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली छावनी क्षेत्र में भारतीय सेना का फर्जी अधिकारी बनकर रौब झाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सेना की वर्दी और प्रतीक चिह्नों का दुरुपयोग कर खुद को सेवारत सैन्य अधिकारी बताने का आरोप है। मिलिट्री इंटेलिजेंस कसौली से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर गढ़खल पुलिस चौकी की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सेना का लिकर कार्ड भी बरामद किया है पुलिस के अनुसार, मिलिट्री इंटेलिजेंस की कसौली इकाई को सूचना मिली थी कि गांव कोट और आसपास के क्षेत्रों में एक युवक सेना की वर्दी और प्रतीक चिह्नों का इस्तेमाल कर खुद को भारतीय सेना का सेवारत अधिकारी बता रहा है। कसौली छावनी क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए इस सूचना को गंभीरता से लिया गया और स्थानीय पुलिस के साथ साझा किया गया। इसके बाद गढ़खल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ललित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
निजी होटल में शेफ का काम करता है आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संदिग्ध युवक एक निजी होटल में शेफ के रूप में काम करता है और सुनारडी गांव में किराये के मकान में रहता है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सुनारडी क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अर्पण कटोच निवासी गांव टिकरी, बैजनाथ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी के दौरान उसकी जेब से सेना का एक लिकर कार्ड बरामद हुआ, जिस पर उसकी सैन्य वर्दी में तस्वीर और नाम अंकित था। पुलिस द्वारा कार्ड की प्रामाणिकता और उसे हासिल करने से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मामले में कसौली थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 168 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच का मुख्य पहलू यह पता लगाना है कि आरोपी ने सेना की वर्दी और लिकर कार्ड कहां से प्राप्त किए तथा इनके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।
इसके अलावा, संवेदनशील छावनी क्षेत्र के आसपास खुद को सैन्य अधिकारी बताकर घूमने के पीछे आरोपी की वास्तविक मंशा क्या थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *