Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » कुनिहार में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा वाल्मीकि और लव-कुश की झांकियों ने मोहा मन, शिव-पार्वती के नृत्य ने बांधा समां; भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

कुनिहार में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा वाल्मीकि और लव-कुश की झांकियों ने मोहा मन, शिव-पार्वती के नृत्य ने बांधा समां; भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Share:

कुनिहार:- कुनिहार में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि समुदाय की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि और लव-कुश की आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं। वहीं, शिव-पार्वती के रूप में सजे कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा नए बस अड्डे से शुरू हुई। यह सिविल अस्पताल और पुराने बस अड्डे से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के महिला पुरुषों ने नाच-गाकर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई।
वाल्मीकि समिति के प्रधान राजवीर ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों के सहयोग से नए बस अड्डे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में प्रस्तुत धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समुदाय के लोगों और क्षेत्रवासियों ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और रामायण की रचना में उनके योगदान को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *