कुनिहार
स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुनिहार के छात्र हर्षित राणा का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत आयोजित होने वाले नेशनल कराटे टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। हर्षित राणा की इस उपलब्धि से अकादमी में खुशी की लहर है ।
स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुनिहार के मुख्य कराटे कोच सेंसई देविंदर कुमार ने बताया कि हर्षित राणा ने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास किया है। उसकी इस सफलता में उसके माता-पिता का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उसका साथ दिया और उसे प्रोत्साहित किया।

इस प्रतियोगिता में हर्षित राणा ने द एसवीएन
स्कूल की ओर से भाग लिया। उसकी इस उपलब्धि पर स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुनिहार के मुख्य कराटे कोच सेंसई देविंदर कुमार तथा स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन के तकनीकी निदेशक शिहान संजय ठाकुर ने उसे हार्दिक बधाई दी।
एकादमी पहुँचने पर अकादमी के सीनियर सदस्य वैशाली शर्मा ,विशाल शर्मा लीला व अन्य सदस्य माउंड रहे । हर्षित राणा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया ।.
स्टार गोजु रयू कराटे फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर संजय ठाकुर व कोच देवेंद्र कुमार ने हर्षित राणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करके अपने स्कूल, अकादमी और अपने माता पिता का नाम रोशन करेगा।






