Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » लड़ोग विद्यालय में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में गांधी सदन और सीनियर वर्ग में सुभाष सदन रहा प्रथम।

लड़ोग विद्यालय में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में गांधी सदन और सीनियर वर्ग में सुभाष सदन रहा प्रथम।

Share:

अर्की- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विद्यार्थियों को ई-कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान चित्रकला, भाषण तथा जूनियर और सीनियर स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विद्यालय के इको क्लब और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गांधी सदन ने प्रथम, सावित्रीबाई फुले सदन ने द्वितीय तथा सुभाष सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में सुभाष सदन प्रथम, गांधी सदन द्वितीय और सावित्रीबाई फुले सदन तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ई-कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान, उसके सुरक्षित निपटान और पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पुराने मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरियों और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे में नहीं फेंकना चाहिए, बल्कि उनका निपटान अधिकृत संग्रह केंद्रों के माध्यम से करना चाहिए।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विद्यार्थियों ने भी अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ सहभागिता निभाई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और ई-कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *