Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करवा चौथ की धूम, विद्यार्थियों ने महिला शिक्षकों के हाथों पर रचाई मेहंदी

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करवा चौथ की धूम, विद्यार्थियों ने महिला शिक्षकों के हाथों पर रचाई मेहंदी

Share:

कुनिहार
जिला सोलन के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में करवा चौथ का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

करवा चौथ के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने महिला शिक्षकों के हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगाई। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। सभी ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के.के. यादव ने सभी महिला शिक्षिकाओं को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *