अर्की, शहनाज भाटिया।
अर्की क्षेत्र के मांझू में दो दिवसीय बाल दिवस मेले का धूमधाम से आयोजन किया गया। मेले के प्रथम दिन समाजसेवी हेमंत तंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मेला कमेटी की ओर से उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा शाल, टोपी और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, उनके साथ पहुंची उनकी धर्मपत्नी को भी कमेटी ने सम्मानित किया। मेले का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि हेमंत तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संवाहक हैं। इनके माध्यम से जहां पुरानी
परंपराओं को संजोकर रखा जाता है, वहीं नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे मेले आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने मेले के आयोजन के लिए मेला कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बनी रहती है। उन्होंने लोगों से अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।
उन्होंने अपनी ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी ओर से 500-500 रु की राशि देने व मेला कमेटी को 21 हजार की राशी भेंट की। उन्होंने नेर से श्मशान घाट 50 के लिये व थला से काउली 30 पानी की पाइपें अपने परिवार की ओर से देने की घोषणा की।
मेले के आयोजन से मांझू क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।






