Latest News
भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई
Home » Uncategorized » वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Share:

चंडी (सोलन) पवन सिंघ

कुठाड़ उपतहसील के अंतर्गत वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल सभागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गिद्दा, भांगड़ा, हिमाचली लोकनाटी, हरियाणवी नृत्य, लघु नाटिकाओं, मॉडलिंग तथा एकल एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इस अवसर पर वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के ट्रस्टी महेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विद्यार्थियों एवं समस्त स्कूल परिवार को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष स्नेह था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, खुशियों और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की गई। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *