Latest News
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण
Home » Uncategorized » प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान।

प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
शिक्षा के क्षेत्र में कुनिहार की एक ऐतिहासिक पहचान रखने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार का सफर गौरव, संघर्ष और उपलब्धियों से भरा रहा है। जनश्रुति के अनुसार रियासत काल में इस विद्यालय में वर्ष 1924 से ही गुरुकुल की तर्ज पर शिक्षा की कक्षाएं संचालित की जाती थीं।उस समय छोटी सी डिस्पेंसरी से संचालित होने वाली शिक्षा के मंदिर ने समय के परिवर्तन के साथ बदलाव होते रहे।तत्कालीन कुनिहार रियासत के राजा विजय सिंह व स्थानीय लोगो द्वारा स्कूल परिसर के लिए भूमि दी गई व आज जिला सोलन का यह स्कूल अग्रणी विद्यालयों की श्रेणी में आता है ,जिसका अपना खेल का मैदान है जिसमे स्कूली खेलों से लेकर दशहरा उत्सव सहित कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती है । रियासत काल से चले इस विद्यालय ने वर्ष 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में स्थापित किया गया।
समय के साथ विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की। वर्ष 1954 में इसे मिडल स्कूल का दर्जा मिला, 1957 में हाई स्कूल के रूप में स्थापित हुआ ,जबकि वर्ष 1994 में इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत किया गया। करीब एक शताब्दी के इस गौरवमयी सफर में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए हैं। अब यह विद्यालय सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में भी अपनी नई पहचान स्थापित कर चुका है।

विद्यालय का इतिहास केवल भवनों और शैक्षणिक स्तर में हुए बदलावों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थियों की उपलब्धियां भी इसकी गौरवगाथा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस संस्थान के पूर्व विद्यार्थी हेमंत तंवर जल शक्ति विभाग में चीफ इंजीनियर, रजनीश कुमार आसाम में भारतीय रेलवे में उच्च अधिकारी के तोर पर सेवाये दे रहे है । इसके अतिरिक्त विद्यालय से निकले पूर्व छात्र डॉक्टर, शिक्षक ,निजी क्षेत्र में स्थापित कुशल व्यवसाई तथा रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि कुनिहार के इस ऐतिहासिक विद्यालय की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

लगभग 100 वर्षों की शैक्षणिक विरासत को संजोए यह विद्यालय आज भी क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। प्राइमरी स्कूल से लेकर सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक का यह सफर कुनिहार क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। विद्यालय की यह गौरवशाली विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *