Latest News
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर धर्मार्थम संस्था का रक्तदान शिविर डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में वार्षिक समारोह ‘रेनबो ह्यूज : कलर्स ऑफ लाइफ’ का भव्य आयोज- नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता का दिया संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति और विश्व की विविधता को किया प्रदर्शित दानदाताओं और विद्यालय स्टाफ के सहयोग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला जयालंग में बना रसोईघर दानवीर सज्जनों ने 35,600 रुपये की राशि दी, विद्यालय स्टाफ ने भी उठाया शेष खर्च का जिम्मा; बच्चों के लिए डेस्क भी किए दान श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धर्मपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, बोले सोनिहाल के जयकारों से गुंजा धर्मपुर पढ़ें आज रविवार का पञ्चाङ्ग व राशिफल रवि प्रदोष व्रत / सर्वार्थ सिद्धि योग सिविल अस्पताल अर्की में स्थापित हुई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन करीब 27 लाख रुपये की लागत से मिली सुविधा, मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात; लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार
Home » Uncategorized » नेशनल फुटबॉल गेम्स में कुनिहार के तीन खिलाड़ियों ने चमकाया हिमाचल का नाम जिला सोलन के चार खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम का किया प्रतिनिधित्व, शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार रहे टीम कोच

नेशनल फुटबॉल गेम्स में कुनिहार के तीन खिलाड़ियों ने चमकाया हिमाचल का नाम जिला सोलन के चार खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम का किया प्रतिनिधित्व, शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार रहे टीम कोच

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
मध्य प्रदेश के छतरपुर में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता (नेशनल गेम्स) में हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से जिला सोलन के चार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) कुनिहार के तीन होनहार खिलाड़ी धीरज, अमन ठाकुर एवं सन्नी कुमार शामिल रहे। तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देकर विद्यालय और कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने प्रदेश फुटबॉल टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों, तकनीकी कौशल और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया। उनके मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश की टीम ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने लीग मुकाबलों में दो जीत, दो हार और दो ड्रॉ के साथ खेल भावना एवं संघर्ष का परिचय दिया।
इस राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यो की कुल 35 टीमों ने भाग लिया, जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
शुक्रवार सुबह विद्यालय की प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटे तीनों खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें नेशनल गेम्स के प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रनौत ने खिलाड़ियों एवं टीम कोच शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार को विद्यालय परिवार और एसएमसी की ओर से इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
वहीं, शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा दिए गए सम्मान और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश की टीम के प्रदर्शन और उपलब्धियों की जानकारी भी प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के साथ साझा की।
राष्ट्रीय स्तर पर कुनिहार के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह सफलता विद्यालय में खेल गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन, खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षक के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *