Latest News
गोयला मेले में कबड्डी का रोमांच, 55 किलो वर्ग में राजपुरा की टीम ने मारी बाजी सिविल अस्पताल अर्की में मरीजों की सेहत से खिलवाड़: नक्शे में रसोई, धरातल पर पोस्टमार्टम कक्ष के ऊपर भोजन बनाने की व्यवस्था!बाहर से बनकर आ रहा मरीजों का खाना, IPHS मानकों की अनदेखी। 24 नवम्बर 2026, मंगलवार का पञ्चाङ्ग व राशिफल *कार्तिक पूर्णिमा / देव दीपावली / गुरु नानक जयंती* कुनिहार में मनाया गया सत्य साई बाबा का 101 वाँ जन्मोत्सव धुंधन स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर किया जागरूक JBK Aradhana और CSR Sawera Foundation ने संयुक्त रूप से आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, एसएमसी अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने गिनाईं विद्यालय में करवाए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां,
Home » Uncategorized » पंज प्यारों की अगुवाई में सुबाथू की सड़कों पर गूंजे बोले सोनिहाल के जयकारे, नगर कीर्तन ने बांधा समां गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गतका के रोमांचक करतबों और पाइप बैंड की मधुर धुनों ने बढ़ाई नगर कीर्तन की शोभा

पंज प्यारों की अगुवाई में सुबाथू की सड़कों पर गूंजे बोले सोनिहाल के जयकारे, नगर कीर्तन ने बांधा समां गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गतका के रोमांचक करतबों और पाइप बैंड की मधुर धुनों ने बढ़ाई नगर कीर्तन की शोभा

Share:

सुबाथू (सोलन) पवन सिंघ ।
सतनाम श्री वाहेगुरु के जयकारों, गुरबाणी की मधुर धुनों और श्रद्धा से नतमस्तक होती संगत के बीच रविवार को सुबाथू छावनी की धरती गुरु भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंज प्यारों की पावन अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। नगर कीर्तन का शुभारंभ छावनी परिषद सुबाथू के मुख्य अधिशासी अधिकारी निशांत गुप्ता ने गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी साहिब में विराजमान करवाकर किया। पंज प्यारों की अगुवाई में सजी पालकी साहिब नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण रही। रास्ते भर संगत ने श्रद्धापूर्वक माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। सेवादार भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा करते नजर आए, जो सिख धर्म की सेवा और समानता की परंपरा का सुंदर संदेश दे रहे थे। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर मुख्य अधिशासी अधिकारी निशांत गुप्ता ने माथा टेककर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और संगत को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह और सचिव मनमोहन सिंह ने उन्हें सरोपा, कृपाण और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। नगर कीर्तन में राजपुरा से पहुंची गतका पार्टी ने सिखों की पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। युवाओं के हाथों में घूमती तलवारों और लाठियों के हैरतअंगेज करतबों ने उपस्थित संगत को रोमांचित कर दिया। वहीं, पाइप बैंड की मधुर धुनों ने नगर कीर्तन की शोभा में चार चांद लगा दिए। सजे-धजे घोड़ों की आकर्षक मौजूदगी और ढोल की थाप पर उनकी प्रस्तुति ने भी लोगों का ध्यान खींचा। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर 14 जीटीसी सुबाथू के स्टेशन कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा सुबाथू छावनी के मनोनीत सदस्य रवि शर्मा, दिनेश शर्मा, भूपिंदर शर्मा, कसौली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह और सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि गुरुपर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब सुबाथू में विशेष गुरबाणी कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समस्त संगत से कार्यक्रम में पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *