Home » Uncategorized » चंडी (अर्की) विद्यालय द्वारा नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से बाजार एवं आसपास के गांवों में चलाया गया जागरूकता अभियान

चंडी (अर्की) विद्यालय द्वारा नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से बाजार एवं आसपास के गांवों में चलाया गया जागरूकता अभियान

Share:

दाड़लाघाट 

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से चंडी बाजार एवं आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने क्षेत्र का भ्रमण कर अभिभावकों और स्थानीय लोगों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि विद्यालय में छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, निःशुल्क वर्दी, प्रधानमंत्री पोषण योजना तथा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अटल टिंकरिंग लैब, आईसीटी लैब, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान लैब, पाल एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय में वोकेशनल विषयों के तहत टूरिज्म और ऑटोमोबाइल की शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा तथा खेल गतिविधियों के लिए विशाल खेल मैदान भी उपलब्ध है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियां भी नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने अभिभावकों से विद्यालय का भ्रमण करने तथा अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करवाने का आग्रह किया। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की ओर से अमिता कौशल, हेमलता, सरला, पवन, नीलम शुक्ला, चंद्र प्रकाश, हेमराज तथा एसएमसी प्रधान टेकचंद सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *