Home » Uncategorized » कंडला गांव के पास कुनी नदी में फंसे घायल बारहसिंगा का ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू ।

कंडला गांव के पास कुनी नदी में फंसे घायल बारहसिंगा का ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू ।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
वन मंडल कुनिहार के अंतर्गत कंडला गांव के पास कुनी नदी में सोमवार दोपहर को एक बारहसिंगा देखा गया । बारहसिंगा नदी से बाहर नहीं निकल रहा था व उसे देखने से वह घायल प्रतीत हो रहा था ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग कुनिहार को दी व देर सायं ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने इसे सुरक्षित नदी से निकाला ।
वन खण्ड अधिकारी रेंज कुनिहार नारायण दत्त शर्मा ने बताया ,कि उन्हें बारहसिंगा के नदी में फंसे होने की सूचना मिली थी सोमवार देर सायं कंडला गांव के लोगो के सहयोग से घायल बारहसिंगा को नदी से बाहर निकाला गया व पशु पालन विभाग के चिकित्सकों द्वारा मौके पर बारहसिंगा को प्राथमिक उपचार के पश्चात सुरक्षित स्थान पर रखा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *