Home » Uncategorized » प्रदेश के डीजीपी के खिलाफ मनगढ़ंत बयान बाजी । पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग।

प्रदेश के डीजीपी के खिलाफ मनगढ़ंत बयान बाजी । पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग।

Share:

कुनिहार:-
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक व वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर व समस्त कार्यकारिणी ने एक वीडियो जो किसी सभा के नेता द्वारा जारी किया गया है,कि डीजीपी साहब का तबादला किया जाए और कई प्रकार के झूठे आरोप लगाए गए हैं ।
आपसी रंजिश के कारण किसी ऑफिसर की गाड़ी उनसे ले ली गई व मनगढ़ की बातें की गई है इसके वयान के बारे में संगठन कड़ी निंदा करता है और मुख्यमंत्री महोदय से मांग करते है कि ऐसे बयानों को दरकिनार किया जाए।यह बयान किसी विशेष कारणों से लगाया गया है जिन्हें संगठन अच्छी तरह से जानती है। डीजीपी साहब अशोक तिवारी जी बहुत भले नेक इंसान व ईमानदार साफ सुथरी छवि के अधिकारी है जो प्रदेश के पुलिस मुखिया होने के साथ अपने पुलिस विभाग में लोकप्रिय है जो पूरे प्रदेश के पुलिस जवानों के प्रति बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं और हर वक्त उनके वेलफेयर के लिए कार्यरत रहते हैं व इसके अलावा जो पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मांगों के प्रति बहुत गंभीरता से स्वीकार करने के लिए प्रयासित रहते हैं उन्हें स्वीकार करने में तत्पर रहते हैं और सभी पुलिस पैनशर के प्रति बहुत अछी सोच के साथ वैलफेयर के कार्य करते हैं । जिस तरह से उन पर आरोप लगाए गए हैं वह बिल्कुल गलत है वह किसी के साथ भी वह किसी प्रकार का जातीय भेद भाव नहीं रखते हैं।
उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था पूरी तरह से प्रदेश में ठीक चल रही है प्रदेश में कोई किसी प्रकार का झगड़ा या दंगा फसाद नहीं हो रहा है। यह आरोप किसी खास वजह से लगाए गए हैं। संगठन बार-बार मुख्यमंत्री महोदय से लिखित में भी मांग उठा चुका है कि इनके बतौर डीजीपी स्थाई आदेश करें जो कोई ऐरा गैरा इन्हें कार्यकारी डीजीपी ना कहे या संबोधित करें ताकि इनका मनोबल भी अपने कार्य के प्रति और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *