Home » Uncategorized » सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोटस इको क्लब के विद्यार्थियों ने स्कूल से भलग गांव तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने एक पेड़ काटेंगे, सौ पेड़ लगाएंगे तथा पृथ्वी को बचाना हमारी जिम्मेदारी है जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने गांव में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। विद्यालय में बच्चों को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया तथा पृथ्वी की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा तीन से पांच तक कविता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा कक्षा छह से आठ तक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा आठवीं की छात्रा आरूही प्रथम रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *