Home » Uncategorized » अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा में 1 मई को खेलकूद एवं कुश्ती दंगल का आयोजन

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा में 1 मई को खेलकूद एवं कुश्ती दंगल का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा के समीप बागा (मांगल) में 1 मई को खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल के तत्वावधान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के सदस्य बलदेव राज चौहान ने बताया कि इस बार दंगल में देशभर के नामी पहलवान भाग लेंगे और मुकाबलों को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों और कुश्ती प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि दंगल में बड़ी माली, दूसरी माली और तीसरी माली के विजेता व उपविजेताओं को समिति द्वारा निर्धारित नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
दंगल में विभिन्न भार वर्गों में कुश्तियां करवाई जाएंगी, जिनमें 93 किग्रा, 93 किग्रा, 83 किग्रा, 73 किग्रा और 63 किग्रा वर्ग शामिल हैं। सभी वर्गों में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद इनाम रखे गए हैं। दंगल में प्रत्येक कुश्ती 7 मिनट की होगी। यदि निर्धारित समय में परिणाम नहीं निकलता है तो 4 मिनट की प्वाइंट कुश्ती करवाई जाएगी, जिसमें अधिक अंक प्राप्त करने वाला पहलवान विजेता घोषित होगा। वजन प्रक्रिया 1 मई को सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक होगी, जबकि ट्रायल मुकाबले दोपहर 12:15 बजे से शुरू होंगे। बच्चों की कुश्तियां सुबह 11:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
आयोजन समिति द्वारा पहलवानों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था 30 अप्रैल से 2 मई तक सुनिश्चित की गई है। विजेता व उपविजेता के कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा। पहलवानों के लिए संपर्क नंबर 9805289611 व 9805121528 जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *