Home » Uncategorized » महाविद्यालय के तीन सहायक आचार्य की सेवाएं हुई नियमित

महाविद्यालय के तीन सहायक आचार्य की  सेवाएं हुई नियमित

Share:

दाड़लाघाट:- राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के लिए 27 अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण एवं हर्ष का रहा, जब महाविद्यालय के तीन सहायक आचार्य नियमित सेवाओं में सम्मिलित हुए।उल्लेखनीय है कि सहायक आचार्य अक्षय कुमार (अर्थशास्त्र), भूवि शर्मा (इतिहास) तथा रचना तनवर (हिंदी) ने विगत दो वर्षों तक अनुबंध आधार पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिसके उपरांत उन्हें नियमित नियुक्ति प्रदान की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने बताया कि सभी अनुबंध आचार्यों ने निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद नियमित रूप से ज्वाइनिंग दी है। उन्होंने कहा कि इन आचार्यों ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर ने नव-नियमित आचार्यों को कंडक्ट रूल्स व सेवा संबंधी महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों की जानकारी दी, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। प्राचार्या ने सभी नियमित हुए आचार्यों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी नव-नियमित आचार्यों को बधाई देते हुए उनके सफल व प्रेरणादायक कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *